काशीपुर। ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई तथा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हैंमपुर ईस्माइल ग्राम हिम्मतपुर निवासी 20 वर्षीय विक्की पुत्र विसर्जन प्रसाद एवं विनोद बाइक पर सवार होकर बीती शाम करीब 7 बजे कुंडेश्वरी जा रहे थे की शिवलालपुर डल्लू के पास उनकी बाइक में ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी जिससे विक्की की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने विक्की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल विनोद को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
