भराड़ीसैंण विधानसभा में सोलर पावर प्लांट से हरित ऊर्जा की बड़ी पहल, हर माह 72 हजार व सालाना 8.64 लाख रुपये की होगी बचतउ

त्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेड़ा) के माध्यम से भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में नेट मीटरिंग आधारित सोलर पावर प्लांट की आपूर्ति एवं स्थापना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जो प्रतिमाह लगभग 12 हजार यूनिट हरित ऊर्जा का उत्पादन करेगा। इस पहल से न केवल स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि विद्युत ग्रिड पर दबाव भी कम होगा। सोलर प्लांट से औसतन छह रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध होने से विधानसभा को प्रतिमाह लगभग 72 हजार रुपये तथा सालाना करीब 8.64 लाख रुपये की सीधी बचत होगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भराड़ीसैंण केवल उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी ही नहीं, बल्कि राज्य की लोकतांत्रिक चेतना और पहाड़ की आत्मा का प्रतीक भी है। विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद से ही वे भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध रही हैं। उनके कार्यकाल में विधानसभा परिसर में उत्तराखंड विधानसभा का डिजिटाइजेशन, महिला सुरक्षा कर्मियों के लिए आधुनिक हॉस्टल की व्यवस्था, मीडिया हॉस्टल का निर्माण, अंतरराष्ट्रीय संसदीय अध्ययन, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान का संचालन तथा विधानसभा परिसर को आम जनमानस के लिए खोलने जैसे ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णय लिए गए हैं, जो न केवल प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने वाले हैं बल्कि उत्तराखंड को सतत विकास और हरित भविष्य की दिशा में भी मजबूत आधार प्रदान करते हैं।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment