काशीपुर। कांग्रेस एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार में विकास के नाम पर कोखली घोषणाओं की बौछार प्रदेश में दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आज सरकार के नुमाइंदे जनता को बताएं कि ऐसी कौन सी विकास की नीति प्रदेशवासियों को दी गई है जिससे जनता धामी सरकार का आभार व्यक्त कर सके ? आज भाजपा सरकार में किसान आत्महत्या कर रहे हैं, नौजवान पलायन प्रदेश से कर रहे हैं, महिलाएं महंगाई के वोझ से घर का बजट नहीं चला पा रही हैं, नौजवान शिक्षित होते हुए भाजपा की सरकारी मशीनरी जो रिश्वतखोर भ्रष्टाचार के चक्र से परेशान है, न जाने कितने ऐसे मुद्दे हैं जिससे प्रदेश का हर वर्ग भाजपा की सरकार से परेशान होकर अब जनता का मोह भंग प्रदेश की सरकार से होता जा रहा है। कांग्रेसी नेता अनुपम शर्मा ने कहा की भाजपा के लोग जनता को जात-पात उच-नीच के नाम पर भोली भाली जनता को बरगलाकर वोट बैंक की राजनीति करते नजर आ रहे हैं। प्रदेश के नौजवानों के लिए ऐसी कौन सी योजना का लाभ आज का युवा पा रहा है, उन्होंने कहा कि किसान बेबस हताश होकर भूमाफियाओं व भाजपा की नौकरशाही के कारण आत्महत्या करने को तैयार है? उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की धामी सरकार कि गलत नीतियों से स्वयं के पार्टी के कार्यकर्ता भी विरोध जाता रहे हैं? उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही हर वर्ग का विकास करने में सफल रही है और महंगाई भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए तत्परता से कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की सरकार से जनता का मोह भंग होता जा रहा है और भविष्य में जनता कांग्रेस के प्रति विकास की गति पर अग्रसर है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
