काशीपुर। टेक्नोलॉजी मिशन ऑन सुगरकेन प्रोग्राम के तहत हरियाणा के अंबाला क्षेत्र से 10 सदस्य किसानो की एक टीम इंटर स्टेट एक्सपोजर विजिट ओंफ फार्मर के तहत मिस अपूर्वा, सहायक गन्ना विकास अधिकारी अंबाला के नेतृत्व में 10 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र, काशीपुर में अपना विजिट किया। गन्ना किसान संस्थान के सहायक निदेशक निलेश कुमार द्वारा टीम का स्वागत किया गया। टीम ने गन्ना शोध केंद्र एवं प्रशिक्षण केंद्र का भ्रमण किया गया तथा गन्ना किसान संस्थान में वार्ता द्वारा इन्हें गन्ना विकास विभाग की योजनाएं और गन्ना उत्पादन के विभिन्न पहलुओं तथा उनके विकास से अवगत कराया गया। सहायक निदेशक नितेश कुमार ने बताया कि गन्ना में दूरी तथा गहराई का प्रमुख रूप से महत्व है तथा किसानों को इसका पालन करना चाहिए तभी उपज की बढ़ोतरी में मदद मिलेगी। इस मिशन का उद्देश्य किसानों को विभिन्न क्षेत्र में होने वाले गना विकास से संबंधित पहलुओं से किसानों को जागरूक करना है ताकि वह अपने क्षेत्र में अधिकतम गन्ना उत्पादन के लिए प्रेरित हो सके। इस मिशन में जो किसान रहे उनमें शमशेर सिंह, सुरेश नाथ, हंसराज सैनी, कुलदीप, बलजोरी आदि शामिल रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
