मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया गर्व, उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर ‘लीडर’ मान्यता, स्टार्टअप इकोसिस्टम को मिला प्रशंसा प्रमाण पत्र

देहरादून। उत्तराखंड राज्य को उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग द्वारा जारी रैंकिंग में ‘लीडर’ के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी गई है। यह मान्यता राज्य में स्टार्टअप नीति के तहत नवाचार, उद्यमिता, निवेश प्रोत्साहन और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयासों की सफलता को दर्शाती है। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर उत्तराखंड सरकार के उद्योग विभाग को प्रशंसा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। सरकार के अनुसार यह सम्मान राज्य में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए किए गए ठोस प्रयासों और रणनीतियों की राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि को प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि यह सफलता उद्यमियों, स्टार्टअप्स और अधिकारियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल नीतियां, सरल प्रक्रियाएं और मजबूत इकोसिस्टम विकसित किया है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश के युवाओं में अद्भुत नवाचार की क्षमता है और सरकार हर स्तर पर उन्हें समर्थन और सहयोग प्रदान कर रही है।सीएम धामी ने कहा कि इस मान्यता से न केवल उत्तराखंड का स्टार्टअप इकोसिस्टम सुदृढ़ होगा, बल्कि प्रदेश के युवाओं को नई संभावनाओं और स्वरोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य में निवेश और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे उत्तराखंड राष्ट्रीय स्तर पर स्टार्टअप मॉडल के रूप में उभरे।इस उपलब्धि से यह संदेश मिलता है कि उत्तराखंड सरकार नवाचार, निवेश और स्वरोजगार को केवल नीतिगत दृष्टिकोण तक सीमित नहीं रख रही, बल्कि व्यावहारिक स्तर पर भी इसे लागू कर राज्य के युवाओं और उद्यमियों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध करवा रही है। स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने में प्रदेश के सभी विभाग और संबंधित अधिकारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिससे उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर उजागर हो रहा है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment