काशीपुर। अखिल भारतीय महाकाल सनातन सेवा ट्रस्ट की ओर से तृतीय भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें एआईसीसी सदस्य और कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने दीप प्रचलित कर सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को बुलंद करने के लिए ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। इसके बाद सुंदर कांड का पाठ किया गया। अंत में विशाल भंडारा आयोजित किया गया। कमेटी के संस्थापक देवराज वर्मा ने कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राजेश यादव, राकेश भगत, महेंद बेदी, दीपचंद जोशी, विजय वीर सिंह, राजेश चित्तौड़िया, दीपक सक्सेना, लऽविंदर सिंह, वीरपाल, नीलकमल शर्मा, मुकेश पाल, ऋषि पाल, अनवीर सिंह, अर्जुन सिंह, योगेंद्र सिंह चौहान, ठाकुर ब्रिज किशोर, हेमराज चौहान, नितिन चौहान आदि उपस्थित रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
