सीएम धामी ने भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, दून में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी देशभर में विकास और राष्ट्रनिर्माण के अपने संकल्प को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में राष्ट्रीय सह-चुनाव अधिकारी एवं राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने भी नितिन नवीन से मुलाकात कर उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने पर शुभेच्छाएं दीं और संगठनात्मक कार्यों में सफल नेतृत्व की कामना की।इधर, नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर देहरादून में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बलवीर रोड स्थित भाजपा के प्रांतीय मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर दिल्ली से भेजे गए संदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि नितिन नवीन का नेतृत्व कार्यकर्ताओं में नया जोश और ऊर्जा भरने वाला साबित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नवीन के मार्गदर्शन में भाजपा देश और प्रदेश में चुनावी जीत की नई इबारत लिखेगी। महेंद्र भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी एक बार फिर जीत की हैट-ट्रिक लगाएगी और विकास की राजनीति को आगे बढ़ाएगी। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए एक मजबूत और निर्णायक नेतृत्व की शुरुआत बताया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment