काशीपुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर आज ट्रैफिक पुलिस सीपीयू और स्थानीय पुलिस ने पूरे नगर क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया की सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा आपके जीवन का एक अहम हिस्सा है। जिसको लेकर प्रशासनिक अमले ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, वाहन चलाते समय अपने वाहन के सारे कागजात साथ रखें और नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें, जागरूकता अभियान चलाते हुए सीपीयू पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि कुछ लोग हेलमेट को बोझ मानकर चलते हैं और हेलमेट का इस्तेमाल चालान के डर से पहनते हैं जबकि हेलमेट आपकी सुरक्षा के लिए है , इसको बोझ ना समझे, वाहन चलाते समय अवश्य हेलमेट का इस्तेमाल करें और साथ ही वाहन के कागजात चालान के समय साथ रखें और ड्राइविंग लाइसेंस भी चालान के समय अधिकारी को दिखाएं, नाबालिक बच्चों को वाहन कतई न चलाने दे, सड़क सुरक्षा को लेकर खुद जागरूक हो और दूसरों को भी जागरूक करने में अपना योगदान दें।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
