विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करेगी भाजपा कोर कमेटी की बैठक, विधायक-मंत्री अपनी सीट से ही लड़ेंगे चुनाव : महेंद्र भट्ट


देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की कोर कमेटी की बैठक को रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है, जिसमें संगठन की मजबूती और कमजोर क्षेत्रों की समीक्षा, सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल, मंत्रियों व संगठन पदाधिकारियों की भूमिकाओं के निर्धारण और चुनावी दिशा-निर्देशों पर विस्तार से मंथन किया जाएगा। बैठक में यह भी तय होगा कि राष्ट्रीय और राज्य सरकार की उपलब्धियों को किस तरह आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि कोर कमेटी की जल्द घोषणा की जाएगी, जिसके बाद पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित होगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि भाजपा का पहला राज्य स्तरीय सर्वे पूरा हो चुका है, जिसके इनपुट के आधार पर संगठन अपनी रणनीति को और मजबूत करेगा, जबकि दूसरे चरण का सर्वे और केंद्रीय नेतृत्व का अलग सर्वे भी कराया जाएगा। भट्ट ने साफ शब्दों में कहा कि विधायक हो या मंत्री, सभी को अपनी वर्तमान विधानसभा सीट से ही आगामी चुनाव की तैयारी करनी होगी और सीट बदलने का विकल्प नहीं दिया जाएगा। कोर कमेटी की बैठक में सीट-वार रणनीति, संभावित उम्मीदवारों की रूपरेखा, प्रचार के प्रमुख मुद्दे और जिला-मंडल-बूथ स्तर तक संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा भी की जाएगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment