काशीपुर। तीन लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक को तेज आवाज में डीजे बजाने का विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। निझडा फार्म जसपुर खुर्द निवासी संदीप कुमार पुत्र सतीश कुमार ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 8 फरवरी की दोपहर अपने घर पर था। घर के पास फैमिली मार्ट एण्ड रेस्टोरेंट पर आदित्य नेगी पुत्र नरेन्द्र सिह नेगी, नीरज नेगी, गुररानी व 5 अन्य व्यक्ति शाराब पी रहे थे तथा तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे जब उसके चाचा मुरारीलाल उन्हें समझाने गये तो उन्होंने चाचा के साथ गाली गलौच करते हुए धमकी देने लगे। कहने लगे कि आज शाम को तेरा व तेरे चाचा मुरारीलाल को काम तमाम कर देंगे। शाम करीब 6 बजे उक्त लोग उसके घर में लाठी डन्डो व लोहे की रॉड से लेस होकर घुस आये और जान से मारने की नियत से उस पर हमला कर दिया मारपीट में वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने आरोपियों से अपनी जान-माल का खतरा बताया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
