सीएम धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी सहित अहम प्रस्तावों पर फैसला संभव

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद निर्णय लिए जाने की संभावना है।सूत्रों के अनुसार कैबिनेट में राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी देने का प्रस्ताव लाया जा सकता है। इसके साथ ही बुजुर्ग महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने से जुड़ा प्रस्ताव भी मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जा सकता है।सरकार की इस बैठक को प्रशासनिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में लिए जाने वाले फैसलों पर प्रदेशभर की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इन प्रस्तावों का सीधा प्रभाव खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और महिलाओं के सामाजिक सुरक्षा ढांचे पर पड़ सकता है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment