युवाओं को खेल का बड़ा तोहफा: डॉ. यूनुस चौधरी ने टचवुड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स किया समर्पित

बैलजुड़ी (जसपुर)। युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जसपुर क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. यूनुस चौधरी ने ग्राम बैलजुड़ी स्थित अपने आवास के समीप “द टचवुड स्कूल” में बने टचवुड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को क्षेत्रीय युवाओं को समर्पित करने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने स्वयं बैडमिंटन खेलकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया और खेलों के महत्व पर जोर दिया।डॉ. चौधरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या लगातार युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित कर रहे हैं। उन्हीं से प्रेरणा लेते हुए यह पहल की गई है, ताकि क्षेत्र के बच्चे और युवा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।उन्होंने बताया कि टचवुड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्कूल समय के बाद दोपहर से बच्चों और युवाओं को बैडमिंटन प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस पहल से क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे आने का अवसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।इस अवसर पर फारूक चौधरी, वासिफ चौधरी, आरिफ चौधरी, फैजुल रहमान, आरिफ खान, कोच गुरमीत सिंह, शंकर कश्यप, अखलाक चौधरी, “द टचवुड स्कूल” के प्रिंसिपल काविश सिद्दीकी, सफाकत अली खान सहित बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment