दुकानों के आगे अतिक्रमण होने से लोगों को हो रही खासी परेशानी, प्रशासन मौन

काशीपुर। नगर के बड़े पोस्ट ऑफिस रोड पर अतिक्रमण के चलते लोगों को अब निकलना भी दूभर हो गया है। यह अतिक्रमण नगर निगम प्रशासन और स्थानीय प्रशासन को मुंह चिढ़ा रहा है। इस मार्ग पर टू-व्हीलर, थ्री व्हीलर हो या फिर दुकानदारों की कारें दुकानों के बाहर खड़ी होने के कारण व दुकानदारों द्वारा अपनी ही दुकान के आगे सड़क पर कई-कई फिट अतिक्रमण कर सड़क पर कब्जा किया हुआ है। नतीजन इस मार्केट से निकलने के लिए खासकर जब कोई व्यक्ति मजबूरीवश परिवार के साथ इस मार्केट से निकल रहा होता है तो उसे भारी मशक्कत का सामना करना पड़ता है। यहां तक कि कई बार तो जाम से निकलने में कई लोगों के बीच तीखी झड़पें भी देखी जा सकती है। ऐसा नहीं है कि संबंधित विभाग ऐसे कई मार्केट में सड़क पर फैले अतिक्रमण के खिलाफ समय-समय पर अभियान न चलाता हो, परंतु चलाए गए अभियान महज एक आद दिन में फाइलों में खाना पूर्ति होकर रह जाते हैं। नागरिकों ने संबंधित विभाग से इस रोड को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की है। यहां यह भी बतादें कि जहां प्रशासन फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाता है तो वहीं नगर निगम में भी इस संबंधित एक विभाग कार्यरत है, परंतु इस विभाग को कभी भी ऐसे स्थानों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए नहीं देखा जाता है। फिलहाल बड़े पोस्ट ऑफिस रोड पर इस समय काफी जाम की स्थिति बनी हुई है, जिसका कारण दुकानों के आगे हुआ अतिक्रमण माना जा रहा है, अब देखना है कि प्रशासन कब तक इस अतिक्रमण पर अपना चाबुक चलाता है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment