काशीपुर। काशीपुर नगर निगम द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से “सिल्ट एवं मलबा हटाने का विशेष अभियान” चलाया जाएगा। यह कार्यक्रम 12 मार्च से प्रातः 08:00 बजे वार्ड नंबर – 11(शिव मंदिर ढकिया गुलाबो), की सड़कों पर आयोजित किया जायेगा। इस अभियान के अंतर्गत सड़कों, नालियों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जमा सिल्ट और मलबे को हटाने का कार्य किया जायेगा। साथ ही नगर निगम द्वारा “निर्माण एवं ध्वस्तीकरण (C&D) मलबे के उचित परिवहन और निस्तारण” के संबंध में नागरिकों को जागरूक भी किया जाएगा। नागरिकों से अपील की जाएगी कि वे निर्माण कार्य से निकलने वाले मलबे को सड़कों या नालियों में न डालें तथा उसे निर्धारित स्थान तक ले जाने के लिए अधिकृत वाहनों का ही उपयोग करें। नगर निगम टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सफाई कार्य के साथ-साथ लोगों को मलबा इधर-उधर न फैलाने तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। नगर निगम काशीपुर नागरिकों से सहयोग की अपील करता है कि वे शहर को स्वच्छ बनाए रखने में भागीदारी निभाएं और मलबे के उचित परिवहन एवं निस्तारण के नियमों का पालन करें।














संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
