काशीपुर। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्रमुख व्यापारी अनूप अग्रवाल ने आज काशीपुर कोतवाली पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए। कोतवाली पहुंचने पर उन्होंने मीडिया से कहा कि वह उच्च न्यायालय के आदेश पर वह अपने बयान दर्ज कराने आए है। इस दौरान गदरपुर विधायक अरविंद पांडे भी उनके साथ मौजूद रहे। इसके बाद अनूप अग्रवाल ने अपने अधिवक्ता के साथ जाकर अपने बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया में शामिल हुए। बयान दर्ज कराने के बाद विधायक अरविंद पांडे व अनूप अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत की। इस मौके पर गगन काम्बोज, अतुल पाण्डे, अतुल अग्रवाल, रचित अग्रवाल, मनोज अग्रवाल समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।















संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
