काशीपुर। नगर के महाराणा प्रताप चौक के निकट आज तड़के तीन दुकानों में भीषण आग लग गई यह घटना तब घटी जब दुकान स्वामी अपनी बहन के अंतिम दर्शन के लिए गाजियाबाद जा रहे थे, एक ही दिन में दो-दो दुखद घटनाओं की खबर मिलते ही परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हो। बता दे की आज सुबह महाराणा प्रताप चौक के पास अचानक लगी आग ने देखते ही देखते तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में दुकानों में रखा लाखो रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।बता दे की आज सुबह करीब 6 बजकर 15 मिनट पर महाराणा प्रताप चौक स्थित जीजीआईसी स्कूल के पास अचानक आग लग गई। शुरुआत में आग दो साइकिल पंचर की दुकानों में लगी, जो आवास विकास निवासी अनिल शर्मा की हैं। सुबह के समय जब लोग अपने घरों से निकल रहे थे, तभी दुकानों से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दी।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास की तीसरी दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानों में रखा टायर, ट्यूब, रबर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की और साथ ही पुलिस व फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों और इमारतों को बचा लिया गया। फायर ब्रिगेडकर्मी अर्जुन सिंह के मुताबिक शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि असली कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। उन्होंने बताया कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो नुकसान और भी ज्यादा हो सकता था। फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं पुलिस भी आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय तक माहौल अफरातफरी भरा रहा।















संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
