काशीपुर। क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने महापौर दीपक बाली व परगना मजिस्ट्रेट अभय प्रताप सिंह के साथ आज सुबह नादेही शुगर मिल में बनाये अस्थायी हैलीपेड पर पहुंचकर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध चैती मेले के शुभारंभ का निमंत्रण पत्र देकर आयोजन में शाामिल होने का अनुरोध किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए आयोजन में पहुंचने की बात कही। इस दौरान काशीपुर के विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली के साथ आज सुबह जसपुर पहुंच गये। भाजपा विधायक व महापौर ने सीएम धामी से मुलाकात कर उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध चैती मेले के शुभारंभ के मौके पर 19 मार्च को काशीपुर पहुंचने का अनुरोध करते हुए उन्हें इस आयोजन का आमंत्रण पत्र दिया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि विजय बॉबी जसपुर के सांसद प्रतिनिधि तीरथ सिंह प्रकाश नेगी शीतल जोशी राकेश चौहान और नरेंद्र प्रधान आदि भी मौजूद रहे महापौर बाली ने कहा कि चेती मेला काशीपुर की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण उत्सव है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के आगमन से मेले की गरिमा और बढ़ेगी।















संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
