काशीपुर। गैंगस्टर एक्ट में वांछित 5 वें आरोपी को भी आईटीआई कोतवाली पुलिस ने गिरफ्रतार कर लिया है। बीते दिनों आईटीआई कोतवाली पुलिस ने लोक व्यवस्था को अस्त- व्यस्त कर आम जनता के साथ मारपीट, धमकी देकर जमीनों की फर्जी बिक्री दिखाकर आर्थिक लाभ प्राप्त करने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। इस दौरान पुलिस ने चार आरोपी आशीष चौहान, अमरजीत सिंह, गुरुप्रेम सिंह, कुलविंदर सिंह को गिरफ्रतार कर लिया था। जबकि एक अन्य आरोपी विमल कुमार मूल निवासी ग्राम जलालपुर खालसा थाना डिलारी तहसील ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद व हाल वैशाली कॉलोनी वांछित चल रहा था। आज आईटीआई कोतवाली पुलिस व एसओजी ने वांछित विमल कुमार को गिरफ्रतार कर लिया और न्यायालय के समक्ष पेश किया।















संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
