हरिद्वार पहुंचे सीएम धामी, कुंभ कार्यों की समीक्षा कर संतों से लिया आशीर्वाद

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने डामकोठी में कुंभ से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं और तैयारियों की प्रगति पर चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। इसके उपरांत वह जगतगुरु आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया।बताया गया कि मुख्यमंत्री ने संत समाज से आगामी कुंभ आयोजन की सफलता और प्रदेश की समृद्धि के लिए शुभकामनाएं प्राप्त कीं। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार सरकार कुंभ मेले की तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर विशेष ध्यान दे रही है, ताकि आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment