काशीपुर। नगर क्षेत्र में लक्ष्मीपुर माइनर नहर पर अंडरपास का कार्य अभी अधर में है कि इस अंडरपास गूल पर अवैध खोखे व फड़ स्वामियों द्वारा किये गये अतिक्रमण को देखते हुए इस गूल पर मिनी ट्रक (छोटा हाथी) स्वामियों ने भी अपना अवैध रूप से कब्जा जमा लिया है। इस निर्माणाधीन अंडरपास गूल पर चाय, पान, बीड़ी, मोमो-पिज्जा, नारियल पानी आदि के खोखा लगे होने की कई बार खबरें प्रकाशित कर शासन-प्रशासन व निर्माणाधीन संस्था से इस निर्माणाधीन अंडरपास गूल की मजबूती को लेकर इस और ध्यान आकर्षित कराया गया था, परंतु शासन-प्रशासन या फिर निर्माणाधीन संस्था द्वारा अभी तक इस और कोई ध्यान आकर्षित नहीं किया गया। फलस्वरूप गूल पर फैले ठेला-खोखा अतिक्रमणकारियों को देखते हुए मिनी ट्रक (छोटा हाथी) स्वामियों ने भी इस निर्माणाधीन अंडरपास गूल पर अवैध रूप से कब्जा कर इस पर आड़े तिरछे अपने वाहन खड़े कर इसे अपना स्टैंड बना लिया है। यदि इस अंडरपास निर्माणाधीन गूल पर अवैध अतिक्रमणकारियों द्वारा इसी तरह से अवैध रूप से कब्जा किया जाता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब यह अंडरपास गूल निर्माण पूरा होने से पूर्व ही अवैध अतिक्रमणकारियों की चपेट में आ जाएगा।















संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
