केडीएफ ने निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण के साथ द्रोणा सागर में पथ प्रकाश व्यवस्था की मांग

काशीपुर। शहर को स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से काशीपुर विकास मंच (केडीएफ) के पदाधिकारियों एवं काशीपुर की विभिन्न सहयोगी सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने आज निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का भ्रमण किया। कार्यक्रम का नेतृत्व केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई ने किया, जबकि संयोजन डॉ- चक्रेश कुमार जैन, उप सचिव काशीपुर कल्याण मंच ने किया। वर्तमान में कलश मंडप नाला से आने वाले गंदे पानी को इस एसटीपी प्लांट के माध्यम से शुद्ध किया जा रहा है। शीघ्र ही लक्ष्मीपुर माइनर का निर्माण पूर्ण होने पर शहर के अधिकांश क्षेत्रें का सीवेज जल इस प्लांट तक पहुंचेगा और पूरे शहर के वेस्ट वाटर का वैज्ञानिक तरीके से शोधन किया जा सकेगा। इस भ्रमण में आईएमए के अध्यक्ष डॉ- पीके दीक्षित, सचिव डॉ- तरुण सोलंकी, डॉ- योगराज सिंह, राजवीर सिंह खोखर, राकेश गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, सर्वेश यादव, आशीष वर्मा, हेमचंद हर्बाेला आदि शामिल रहे। वही काशीपुर डेवलपमेंट फोरम ने कुमाऊँ मंडल विकास निगम से ऐतिहासिक द्रोणा सागर परिसर में सोलर लाइट स्थापित करने की मांग की है। केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई ने कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजा है। जिसमें कहा कि द्रोणा सागर परिसर में सुबह और शाम हजारों लोग वॉक करने आते हैं। साथ ही यहां तीरंदाजी, योग और अन्य खेलों का भी प्रशिक्षण दिया जाता है। परिसर में करीब 7ः30 सौ मीटर का बॉक ट्रैक स्थापित है। परिसर में प्रकाश व्यवस्था न होने के कारण शाम के समय अंधेरा हो जाता है। जिससे लोगों को दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। उन्होंने परिसर में सोलर लाइट स्थापित करवाने की मांग की।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment