चैती मेला लगने को हुआ तैयार सारी तैयारियां हुई पूर्ण

काशीपुर। काशीपुर नगर क्षेत्र में लगने वाला उत्तर भारत का ऐतिहासिक चैती मेला 19 मार्च से शुरू होगा। इसको लेकर मंदिर परिसर में साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। मां बाल सुंदरी देवी मंदिर के मुख्य पुजारी विकास अग्निहोत्री ने बताया कि चैती मेला प्रथम नवरात्र 19 मार्च से प्रारंभ होगा। 25 मार्च की अर्धरात्रि को मां बाल सुंदरी का डोला नगर मंदिर से चैती मंदिर परिसर पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि मां बाल सुंदरी की प्रतिमा 31 मार्च तक चैती मंदिर में विराजमान रहेंगी। इसके बाद 31 मार्च की अर्धरात्रि को मां का डोला चैती मंदिर से नगर मंदिर ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार मंदिर परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए दो नए यात्री निवास बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालु निःशुल्क ठहर सकेंगे। इन यात्री निवासों में पण्डो सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही मुंडन संस्कार के लिए एक बड़ा हॉल भी तैयार किया जा रहा है, ताकि छोटे बच्चों और उनके परिवारों को भीड़भाड़ से अलग व्यवस्थित स्थान मिल सके। इसके अलावा मंदिर के दक्षिण द्वार के पास श्रद्धालुओं के लिए एक नया प्याऊ बनाया जा रहा है, जिसके लिए करीब 300 फुट गहरा बोर कराया गया है।चैती मेले के लिए दुकानों, झूलों, तमाशों और सर्कस आदि के लिए मेला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेला परिसर में दुकानों का निर्माण शुरू हो गया है। वहीं झूले, सर्कस और खेल-तमाशे लगाने की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। वहीं झूले, सर्कस और खेल-तमाशे लगाने की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। मेला मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार विद्युत, साउंड, दुकानें, तहबाजारी, झूले, तमाशे और पार्किंग का टेंडर 4 करोड़ 70 लाख 40 हजार रुपये में हुआ है। मेले की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। मेला मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मेले की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। मेले में फायर कर्मी भी 24 घंटे तैनात रहेंगे। यहां बता दे की मेला प्रशासन ने इस बार मेले में पॉलीथिन को पूरी तरह प्रतिबंधित किया है। मेला मजिस्ट्रेट अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मेला परिसर की नियमित सफाई की व्यवस्था की गई है। धूल न उड़ने के लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव भी किया जाएगा। पॉलीथिन के उपयोग को रोकने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। मेले की व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए आज मेला मजिस्ट्रेट अभय प्रताप सिंह ने मेले का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिनिष्ठ कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment