चैती मेले में लगाया रेडक्रॉस सोसायटी ने 15 दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर

काशीपुर। पौराणिक नगरी काशीपुर के ऐतिहासिक चैती मेला परिसर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी काशीपुर शाखा इकाई के तत्वावधान में 15 दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व महापौर ऊषा चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित एवं रेडक्रॉस ध्वजारोहण कर किया। इससे पूर्व सोसाइटी सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि समेत अतिथियों का बुके तथा फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान संचालन कर रहे पूर्व सचिव हरीश जोशी ने स्वास्थ्य, सेवा और मैत्री भाव से चलने वाले 15 दिवसीय निशुल्क शिविर संचालन की जानकारी दी। वहीं मुख्य अतिथि पूर्व महापौर श्रीमती चौधरी ने शिविर आयोजकों और निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य में लगे चिकित्सकों की सराहना करते हुए कहा कि मरीज को समय पर चिकित्सा उपचार, आपातकालीन सेवाएं और आवश्यक चिकित्सा सामग्री के माध्यम से मेले में दूर-दूराज से आएं लोगों को शिविर में तैनात चिकित्सकों के माध्यम से निःशुल्क चिकित्सा उपचार मिलना निश्चित सेवा और पुनीत कार्य है। वहीं बतौर विशिष्ट अतिथि पधारे पंडा परिवार ने शिविर के सफल संचालन के लिए मां भगवती से कामना की। इस अवसर पर संरक्षक जे पी अग्रवाल मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री, पंडा कृष्ण गोपाल अग्निहोत्री, पंडा मनोज अग्निहोत्री, पंडा संदीप अग्निहोत्री, कोषाध्यक्ष अरबिंद सक्सेना, जिला कोर कमेटी सदस्य सरोज ठाकुर, कौशलेश गुप्ता, संजीव शर्मा, डॉ अकील हुसैन, मौ आरिफ, डा जैड रहमान, अमरीक सिंह, गौरव रस्तोगी, जगदीश राना,जगदीश पनेरु, डा- रवि यादव, प्रदीप कुमार, भारत गोला, अनीता पंत, रिया शर्मा, पूजा शर्मा, आराध्या समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment