रामनगर काशीपुर मार्ग को जल्द गड्ढा मुक्त करने को गौतम मल्होत्रा ने उठाई आवाज

काशीपुर। कांग्रेसी नेता गौतम मेहरोत्रा ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीद्वारा सड़कों को गद्दा मुक्त रखने के दिये गये निर्देश यहां गद्दों में पड़े नजर आते हैं। यही वजह है कि गद्दों में तब्दील सड़कें दुश्वारियां बढ़ा रही हैं। रामनगर-काशीपुर मार्ग की हालत किसी से छिपी नहीं है। राहगीरों और वाहन चालकों के लिए यह मार्ग बड़ी समस्या बन गया है। इस मार्ग पर जगह-जगह बड़े गद्दों के कारण लोगों को जोखिम भरी यात्रा करनी पड़ रही है। हाइवे कहलाये जाने वाले इस मार्ग की लंबे समय से मरम्मत नहीं हुई है। कांग्रेसी नेता गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि अति व्यस्त इस मार्ग पर वाहन चालकों व राहगीरो को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गहरे गद्दों के कारण वाहनों का संतुलन बिगड़ जाने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से गुजरने वाले स्कूली वाहन, एंबुलेंस और सार्वजनिक वाहन चालक भी इन गद्दों से प्रभावित हो रहे हैं। अचानक ब्रेक लगाने या वाहन मोड़ने पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बरसात में स्थिति और गंभीर हो जाती है, क्योंकि पानी भरने से गद्दों की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। कांग्रेसी नेता गौतम मेहरोत्रा ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द रामनगर-काशीपुर मार्ग की मरम्मत कराये जाने की मांग की है, ताकि सुरक्षित और सुगम यातायात सुनिश्चित हो सके।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment