काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा आज बार एसोसिएशन के सभागार में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े हर्षाेल्लास से मनाई गई। इस मौके पर बोलते हुए अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा कि डॉ- अंबेडकर ने ऐसा संविधान दिया जिससे पूरे विश्व ने सीख ली। संचालन कर रहे बार एसोसिएशन के सचिव यशवंत सिंह चौहान ने कि महामानव डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान में ऐसे ऐसे मोती पिरोए हैं जो हमें एक सूत्र में बांधे हुए हैं। इस मौके पर कई वक्ताओं ने अपने विचार रऽे। इस मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश ऽुल्वे, सचिव यशवंत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, आय व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति व कार्यकारिणी सदस्य प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता, शुभम उपाध्याय, नरगिस, रणजीत सिंह, कैलाश कुमार, केदार सिंह, प्रीति शर्मा, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, अब्दुल सलीम, आनंद रस्तोगी, कश्मीर सिंह, उमेश जोशी, भास्कर त्यागी, अंकित त्यागी, विवेक मिश्रा, रोहित नायक आदि उपस्थित थे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
