काशीपुर। ग्राम सभा सरकडा विश्नोई में चल रही पावन हरि कथा में परम पूज्य स्वामी अमृतानंद जी महाराज ने गाय माता को माता का स्वरूप बताते हुए कहा कि गाय माता की सेवा करना ही मनुष्य जाति का परम धर्म है उन्होने बताया कि देशी गाय का दूध अमृत समान है उन्होंने लोगो से देशी गाय पालने का आव्हान किया उन्होंने बताया कि किसी भी समाज के लिए युवाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है इस अवसर पर विश्नोई सभा सरकड़ा विश्नोई के अध्यक्ष पवन विश्नोई, अमरीश विश्नोई, शरद विश्नोई आदि ने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा काशीपुर के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, सचिव शशि कांत शर्मा, कोषाध्यक्ष अरविंद शर्मा, देवनारायण आदि का सम्मान पटका पहनाकर एवम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
