काशीपुर। उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री नियुक्त होने के बाद सुरेन्द्र सिंह नामधारी का पहली बार भारतीय जनता पार्टी काशीपुर जिला कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें अंग वस्त्र, पुष्प माला एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया।कार्यालय में उपस्थित मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए नामधारी ने कहा कि उत्तराखंड के किसानों की समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि वे स्वयं किसान परिवार से जुड़े हैं, इसलिए किसानों की कठिनाइयों को भली-भांति समझते हैं और उनके हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। नामधारी ने हाल ही में प्रदेश में गेहूं की तौल को लेकर उत्पन्न समस्या का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कोटे की कमी के कारण किसानों की गेहूं तौल बाधित हो रही थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने गेहूं तौल का कोटा 50 गुना तक बढ़वाया, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली है। इस निर्णय से क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल है और वे नामधारी के इस प्रयास की खुलकर सराहना कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि इस कदम से उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ है और उन्हें अपनी उपज बेचने में सहूलियत मिली है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने नामधारी के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुशील शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी जगवीर सिंह, मीडिया प्रभारी जितेन्द्र यादव, सर्वेश शर्मा, प्रशांत पंडित, अर्चना शर्मा, शाहनवाज खान, शुभम मेहरा, पुष्कर विष्ट, तरुण वर्मा, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
