नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार, महिलाओं के 33% आरक्षण में बाधा डालने का लगाया आरोप

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए इसे महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से जुड़ा एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय बताया। उन्होंने कहा कि भारत की संसद द्वारा पारित इस ऐतिहासिक अधिनियम में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने का प्रावधान किया गया था, जो देश की आधी आबादी को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम था। इस अधिनियम को लागू करने के लिए संसद का विशेष सत्र…

मदरसा बोर्ड भंग करने का ऐलान, जुलाई से लागू होगा उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम

देहरादून। अखंड परमधाम में आयोजित युग पुरुष स्वामी परमानंद महाराज के 71वें संन्यास जयंती समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने मदरसा बोर्ड को भंग करने का निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड का पाठ्यक्रम नहीं चलेगा और आगामी जुलाई माह से प्रदेश के मदरसों में उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय शिक्षा व्यवस्था में एकरूपता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया…

काशीपुर से दिल्ली जा रही रोडवेज बस मैं 13 यात्री मिले बगैर टिकट

काशीपुर। जहां उत्तराखंड सरकार परिवहन विभाग की आय बढ़ाने के लिए रोड पर नई-नई बसें देकर यात्रियों को सुविधा देने में लगी है, वहीं कुछ रोडवेज कर्मी विभाग को चूना लगाने में कसर नहीं छोड़ रहे है । इसी क्रम में काशीपुर से दिल्ली जा रही रोडवेज बस की यातायात निरीक्षक ने चेकिंग की। इस दौरान रोडवेज बस में 13 यात्री बिना टिकट पकड़े गए। यातायात निरीक्षक की रिपोर्ट पर परिचालक को रूट से हटाया दिया गया। इस मामले की जांच पड़ताल चल रही है। टांडा तिराहे से दिल्ली जा…

नामधारी का उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री बनने पर भाजपाइयों ने किया स्वागत

काशीपुर। उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री नियुक्त होने के बाद सुरेन्द्र सिंह नामधारी का पहली बार भारतीय जनता पार्टी काशीपुर जिला कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें अंग वस्त्र, पुष्प माला एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया।कार्यालय में उपस्थित मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए नामधारी ने कहा कि उत्तराखंड के किसानों की समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि वे स्वयं किसान परिवार से जुड़े हैं, इसलिए किसानों की कठिनाइयों को भली-भांति समझते हैं…

रॉबर्ट वाड्रा के जन्मदिन परविभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

काशीपुर। सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के जन्मदिन पर रामनगर रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में रॉबर्ट वाड्रा टीम इंडिया के अध्यक्ष एवं इंटरनेशनल बेटलिफ्रटर व उत्तराखण्ड बेटलिफ्रिंटग एसोसिएशन के महासचिव राजीव चौधरी ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। प्रतियोगिताओं में करीब 700 खिलाड़ियों व उनके कोचों ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग लिया। साथ ही सभी के लिए खाने पीने की भी उचित व्यवस्था की गई। विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान की गईं। इस दौरान रॉबर्ट वाड्रा के जन्मदिवस के अवसर पर बर्थडे केक काटा…

बाबा भुल्लन शाह मजार प्रबंध समिति के नवनियुक्त सदर समेत 13 सदस्यों का किया स्वागत

काशीपुर। बाबा भुल्लन शाह मजार प्रबंध समिति के नवनियुक्त सदर (अध्यक्ष) जाकिर हुसैन व 13 सदस्यों का वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा ने अपने कार्यालय पर फूल मालाओं व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राम मेहरोत्रा ने कहा कि सभी पदाधिकारी, भारतीय जनता पार्टी के सच्चे सिपाही हैं, उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि नई समिति के सभी कार्यकर्ता पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से मजार मस्जिद मदरसे के रुके कार्यों को पूरा करने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में अपना सहयोग प्रदान करेंगे। वक्फ संख्या…

अवैध कच्ची शराब माफियाओ के विरुद्ध आबकारी विभाग का चला डंडा

काशीपुर। अवैध कच्ची शराब माफियाओं के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा चलाये गये अभियान से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया। कार्यवाही के दौरान टीम ने 120 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए महिला समेत तीन शराब तस्करों पर मौके पर दबोच लिया। वहीं टीम ने सैकड़ों लीटर लाहन नष्ट कर चार अभियोग भी दर्ज किये हैं। आबकारी निरीक्षक दिवाकर चौधरी के नेतृत्व में आज विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी आयुक्त एवं जिला आबकारी अधिकारी के आदेश पर अवैध कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री एवं भंडारण के अड्डों के…

कैंटर और ई रिक्शा की भिड़ंत में ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल

काशीपुर। नगर क्षेत्र में आज सुबह ई-रिक्शा और कैंटर की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पता चला है कि , जाकिर पुत्र जफरा निवासी सरवरखेड़ा ई-रिक्शा से आज प्रात करीब 8ः30 बजे ठाकुरद्वारा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सूर्या रोशनी लिमिटेड के सामने पहुंचा, तभी कैंटर चालक ने अचानक लापरवाही पूर्वक वाहन मोड़ दिया, जिससे सामने से आ रही ई-रिक्शा कैंटर मैं जा घुस। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे…