देहरादून। अखंड परमधाम में आयोजित युग पुरुष स्वामी परमानंद महाराज के 71वें संन्यास जयंती समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने मदरसा बोर्ड को भंग करने का निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड का पाठ्यक्रम नहीं चलेगा और आगामी जुलाई माह से प्रदेश के मदरसों में उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय शिक्षा व्यवस्था में एकरूपता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि सभी विद्यार्थियों को समान शैक्षिक अवसर मिल सकें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के हर बच्चे को आधुनिक और प्रतिस्पर्धात्मक शिक्षा से जोड़ा जाए, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। इस निर्णय को शिक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले समय में प्रदेश की शैक्षिक संरचना को नई दिशा दे सकता है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
