कैंटर और ई रिक्शा की भिड़ंत में ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल

काशीपुर। नगर क्षेत्र में आज सुबह ई-रिक्शा और कैंटर की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पता चला है कि , जाकिर पुत्र जफरा निवासी सरवरखेड़ा ई-रिक्शा से आज प्रात करीब 8ः30 बजे ठाकुरद्वारा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सूर्या रोशनी लिमिटेड के सामने पहुंचा, तभी कैंटर चालक ने अचानक लापरवाही पूर्वक वाहन मोड़ दिया, जिससे सामने से आ रही ई-रिक्शा कैंटर मैं जा घुस। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और चालक जाकिर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही सूर्या चौकी प्रभारी गणेश दत्त भट्ट व उपनिरीक्षक रवीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल को वाहन से बाहर निकालकर अपने निजी वाहन से सरवरखेड़ा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेते हुए कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment