बाबा भुल्लन शाह मजार प्रबंध समिति के नवनियुक्त सदर समेत 13 सदस्यों का किया स्वागत

काशीपुर। बाबा भुल्लन शाह मजार प्रबंध समिति के नवनियुक्त सदर (अध्यक्ष) जाकिर हुसैन व 13 सदस्यों का वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा ने अपने कार्यालय पर फूल मालाओं व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राम मेहरोत्रा ने कहा कि सभी पदाधिकारी, भारतीय जनता पार्टी के सच्चे सिपाही हैं, उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि नई समिति के सभी कार्यकर्ता पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से मजार मस्जिद मदरसे के रुके कार्यों को पूरा करने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में अपना सहयोग प्रदान करेंगे। वक्फ संख्या 448 मजार बाबा भुल्लन शाह मोहल्ला कटोराताल के वर्तमान अध्यक्ष हसीन खान की 15 सदस्य प्रबंध समिति कार्यरत है। बीती 10 फरवरी 2026 के अनुपालन में वक्फ संख्या 448 मजार भुल्लन शाह बाबा मोहल्ला कटोराताल के प्रबंधन हेतु उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने जाकिर हुसैन पुत्र अब्दुल करीम की अध्यक्षता में 13 सदस्य प्रबंध समिति की नियुक्ति की गई है। वहीं वक्फ संख्या 448 मजार भुल्लन शाह बाबा के नवनियुक्त अध्यक्ष जाकिर हुसैन ने पदभार मिलने पर कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इंतजार हुसैन, उस्मान खान, शाहनवाज हुसैन, वक्फ बोर्ड के सदस्य मोहम्मद हसन नूरी सभी का नवनियुक्त प्रबंध समिति दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करती है। वक्फ बोर्ड द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसको मैं पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से आप लोगों के मार्गदर्शन में करने का हर संभव प्रयास करूंगा। इस मौके पर अध्यक्ष जाकिर हुसैन, उपाध्यक्ष अली हसन, सचिव शादाब, कोषाध्यक्ष नासिर अंजार, मोहम्मद इदरीश, मोहम्मद रफीक, फिरोज आलम, शाहिद, आबिद, शरीफ, मोहम्मद मुस्तकीम, सिकंदर, मोहम्मद राशिद, दिलशाद, मोहसिन, मोहम्मद रफी आदि लोग मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment