काशीपुर। नगर के टांडा उज्जैन लक्ष्मीपति में आंगनबाड़ी केंद्र पर सभी आंगनवाड़ी महिलाओं ने मिलकर गोद भराई अन्नप्राशन कर महिलाओं को जागरूक किया। टीकाकरण और आंगनवाड़ी में मिलने वाली योजनाओं से इंटर पास नंदा गौरा योजना, छोटी बच्ची योजना, महालक्ष्मी किट योजना, मातृ वंदना योजना, गर्भवती महिलाओं को खान-पान की जानकारी, मां के दूध की महत्वता को समझाया गया। गर्भवती महिलाओं से एक पेड़ लगाया गया जो गर्भवती के नाम से जाना जाएगा। मानसी की बेटी का खीर खिलाकर अन्नप्राशन किया गया एवं ऊपरी आहार की जानकारी दी गई। साथ ही बताया कि ठोस आहार जो बच्चों के लिए बहुत जरूरी है। तदउपरांत् सभी आंगनबाड़ी महिलाओं ने पोषण रैली निकालकर पोषण पखवाड़े के तहत नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया। पोषण पखवाड़े के लिए क्षेत्र के सभी लाभार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी आंगनबाड़ियों ने मिलकर एक भावगीत भी सुनाया। यहां आंगनबाड़ी से नीरू सिंह, सीमा देवी, संध्या, पवन, सर्वेश, प्रवेश, रेखा पांडे, राधा रहेला, प्रीति, राधा चौहान, सविता, प्रेमा, अनुराधा, सुमन, चंपा, सोना, वंदना एवं लाभार्थियों में वंदना, नूतन, अलका, मानसी, हेमलता, ऋषि, वैभव, छबिश्का, गरिमा, शिवाय आदि मौजदू रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
