एनएच हाईवे के निर्माण के चलते सर्विस रोड बनाने को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

काशीपुर। मानपुर रोड स्थित एनएच हाईवे के निर्माण के चलते सर्विस रोड बनाने का काम अधर में लटका है। शासन-प्रशासन द्वारा 15 से 20 दिन में रास्ता देने का आश्वासन दिया गया था, परंतु महीनों बीत जाने के बाद भी सर्विस रोड का निर्माण शुरू नहीं हुआ। इससे नाराज किसानों ने कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रवि ढींगरा के नेतृत्व में मानपुर रोड पर धरना देकर प्रदर्शन किया। धरने के दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रवि ढींगरा ने बताया कि फिरोजपुर और मानपुर के लोगों के लिए सर्विस रोड के साथ रैम्प की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होने बताया कि इस मामल में वह 10 दिन पहले एसडीएम से भी मिले, परंतु एनएच के अधिकारी अपनी मनमानी पर अड़े हैं। दो माह बीत जाने के बावजूद भी सर्विस रोड के साथ रैम्प की मांग पूरी न होने तक उनका यह प्रदर्शन जारी रहेगा। बताया कि किसानों की फसलें ऽेत में ऽड़ी है, ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं जा पा रही है। वहीं सर्विस रोड न बनने से फिरोजपुर, मानपुर, भरतपुर समेत दर्जन भर गांवों के किसानों का ऽेतों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चों और बीमार लोगों को भी 5-7 किमी घूमकर जाना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में सर्विस रोड का काम शुरू नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन को उग्र रूप देगी। धरने में ब्लॉक अध्यक्ष रवि ढींगरा के अलावा फिरोजपुर ग्राम प्रधान, मानपुर के पूर्व प्रधान समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे। बतादें कि मानपुर रोड पर एनएच हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है। हाईवे बनने से मुख्य मार्ग बंद हो गया और किसानों के ऽेतों तक जाने का रास्ता अवरुद्ध हो गया। प्रशासन ने किसानों को आश्वस्त किया था कि 15-20 दिन में सर्विस रोड बनाकर आवागमन सुचारू कर दिया जाएगा। परंतु महीनों बीत जाने के बाद भी सर्विस रोड का निर्माण शुरू नहीं हुआ।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment