आबकारी विभाग का ताबड़तोड़ छापामार अभियान, अवैध कच्ची शराब समेत लहन किया नष्ट

काशीपुर। काशीपुर में अवैध कच्ची शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई । आबकारी विभाग ने छापामारी अभियान के तहत चार भट्टियों को ध्वस्त करते हुए, 160 लीटर अवैध कच्ची शराब व 8000 किलो लहन नष्ट किया।कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों से इस अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई गई, जिसके आधार पर सभी मामलों में जांच शुरू कर दी गई है। इस अभियान का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक दिवाकर चौधरी ने किया, जिसमें काशीपुर का समस्त आबकारी स्टाफ मौजूद रहा। दबिश के दौरान कुल 160 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई और लगभग 8000 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। इस संबंध में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत 04 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। आबकारी विभाग में चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment