काशीपुर। रामनगर-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन अब रामनगर के पीरूमदारा रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। पूर्वाेत्तर रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक पीके आस्थाना ने पत्र जारी कर एक मई से रामनगर-दिल्ली एक्सप्रेस का पीरूमदारा स्टेशन पर ठहराव निर्धारित किया है। ट्रेन संख्या 25036 रामनगर-दिल्ली एक्सप्रेस पीरूमदारा स्टेशन पर सुबह 9ः58 बजे पहुंचेगी और 9ः59 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 25035 दिल्ली-रामनगर एक्सप्रेस रात 8ः33 बजे पहुंचेगी और 8ः34 बजे रवाना होगी। दोनों ट्रेनों को पीरूमदारा में एक मिनट का स्टॉपेज दिया गया है। इस व्यवस्था से रामनगर से दिल्ली जाने वाले पीरूमदारा क्षेत्र के यात्रियों को अब रामनगर स्टेशन नहीं जाना पड़ेगा। वह सीधे पीरूमदारा स्टेशन से ही इस ट्रेन में सवार हो सकेंगे और उतर भी सकेंगे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
