काशीपुर। एक व्यक्ति पर पांच लोगों ने अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखो रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने करीब 15 लोगों से 78-46 लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। आर्य नगर निवासी गौरव अरोरा पुत्र जयप्रकाश अरोरा ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उनके साथी भूप सिंह निवासी ग्राम बघेलेवाला और विनोद अरोरा निवासी टांडा उज्जैन की वर्ष 2023 में खड़कपुर देवीपुरा स्थित शुगर फैक्टरी क्षेत्र के एक व्यक्ति से डॉक्टर लेन स्थित एक दुकान पर मुलाकात हुई थी।आरोपी ने खुद को कमेटी के माध्यम से निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने वाला बताया। आरोपी के झांसे में आकर दिसंबर 2023 से अगस्त 2024 के बीच कई किस्तों में कुल 1-07 लाख रुपये दे चुके हैं। वहीं भूप सिंह ने नवंबर 2023 से मार्च 2024 तक करीब 7-50 लाख रुपये और विनोद अरोरा ने नगद और बैंक के माध्यम से 5-50 लाख रुपये दिए। इसके अलावा मोहल्ला कटरा मालियान निवासी शिवम अरोरा समेत 15 अन्य लोगों ने भी अलग-अलग समय पर रकम दी। कुल मिलाकर 78-46 लाख रुपये आरोपी को सौंपे गए। काफी समय बीतने के बाद न तो कोई मुनाफा मिला और न ही मूलधन वापस हुआ। जांच करने पर पता चला कि आरोपी के पास किसी प्रकार की कोई वैध कंपनी या बैंकिंग व्यवस्था नहीं है। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर आरोपी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देता है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
