लोग फिर से होने लगे लोग मिट्टी के बर्तनों की ओर आकर्षित

काशीपुर। जैसे-जैसे गर्मी गर्मी अपने शबाब पर पहुंचने लगी है वैसे-वैसे नगर क्षेत्र के लोगों में मिट्टी के घड़े समेत बर्तनों की खरीद में भी तेजी आई है। बाजार में जगह-जगह मिट्टी के बर्तन बिकने लगे हैं। मिट्टी के घड़ों के अलावा, फिल्टर और वाटर बोतल भी मिट्टी की आ गई हैं। विशेषज्ञों के अनुसार मिट्टी के बर्तनों में भोजन की पौष्टिकता बनी रहती है। इसमें बनाया खाना खाने से कैंसर, अल्सर रोग तो दूर रहते हैं हीं खट्टी डकार से भी निजात मिलती है। नगर क्षेत्र में जगह-जगह मिट्टी के बर्तन बिक रहे हैं। स्थानीय कारोबारियों ने बताया कि नल वाले छोटे मटके 130 से शुरू होकर 400 तक के हैं। वहीं छोटे पॉट 70 रुपये की कीमत के हैं। बताया कि हर रोज हजारों रुपये के बर्तन बिक जाते हैं। बताया कि इस बार मिट्टी के घड़े की डिमांड ज्यादा है। हर हफ्रते वह बाहर से बर्तन मंगवाते हैं। इसके अलावा भगोना, गिलास, कटोरी, तवा, थाली, सुराही, हांडी आदि बर्तनों की भी डिमांड बढ़ रही है। यहां बता देगी कि बरसों से लोग मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल करते आ रहे हैं, उसे समय इतनी बड़ी-बड़ी भयंकर बीमारियां भी नहीं होती थी। लेकिन जब से मिट्टी के बर्तनों का चलन कम हुआ है तब से बीमारियों का ग्राफ भी बढ़ने लगा है, अब धीरे-धीरे लोग फिर से मिट्टी के बर्तनों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment