काशीपुर। करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पता चला है कि मोहल्ला अल्ली खा की हजरत नगर निवासी 46 वर्षीय नसरीन पत्नी बाबू हुसैन बीती रात्रि घर में ही करंट की चपेट में आ गई। परिजनों द्वारा आनन-फानन में उसे सरकारी अस्पताल ले आये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं घटना के बाद से मृतका के घर मे मातमी कोहराम मचा हुआ है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
