धन धन बाबा दीप सिंह जी सेवा ट्रस्ट ने कराया निर्धन कन्या का विवाह

काशीपुर। जसपुर क्षेत्र के ग्राम श्याम नगर में धन धन बाबा दीप सिंह जी सेवा ट्रस्ट के द्वारा निर्धन कन्या का विवाह कराया गया। यह ट्रस्ट ऐसे निधन कन्याओं का विवाह करता है जिसके परिवार में माता-पिता और अन्य लोग नहीं होते हैं। यहां बता दें कि जिला पंचायत सदस्य चरनजीत सिंह के पिता श्री सतनाम सिंह ने इस ट्रस्ट को 27 मई 2026 में संचालित किया था, आज इस ट्रस्ट के द्वारा पहला विवाह संपन्न कराया गया, जिसमें ट्रस्ट के द्वारा कन्या पक्ष को उपहार स्वरूप शादी में घरेलू सामान भी उपलब्ध कराया गया, बैंड बाजे के साथ बारात का ट्रस्ट द्वारा स्वागत किया गया और जलपान की व्यवस्था भी की गई, इसके साथ भीगी पलकों के साथ दोनों वर वधू का फेरों के साथ विवाह संपन्न हुआ। इस विवाह समारोह में उत्तराखंड सरकार के अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, सुमित ढिल्लन, त्रिलोक सिंह, रेखा तिवारी, तस्लीम प्रधान, श्याम नगर के प्रधान राजवीर सिंह, तथा मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुंबर का विवाह समारोह में सराहनीय योगदान रहा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment