काशीपुर। बासमती धान एवं मसालों के मूल्य संवर्धन एवं प्रसंस्करण विषयक पर कृषि विज्ञान केंद्र में एक दिवसीय किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने बताया कि किसानों को उर्वरक, मिट्टी परीक्षण, फसल गुणवत्ता, जैविक खेती एवं आधुनिक कृषि तकनीकों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। विधायक चीमा ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने एवं कृषि को आधुनिक एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराऽंड सरकार निरंतर किसानों के हित में कार्य कर रही है। कार्यक्रम में डॉ- जितेंद्र क्वात्रा, डॉ- अनिल सैनी, डॉ- अजय प्रभाकर, डॉ- शिव कुमार, डॉ- निर्मला पंत सहित पंतनगर विश्वविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
