काशीपुर। श्री शनि जयंती के पावन पर्व एवं श्री शनि मंदिर की 13वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर श्री शीतला माता मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नवग्रह हवन पूजन व प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। प्रातः 10 बजे आरंभ हुए हवन के मुख्य यजमान ज्योति बालो मेहरोत्रा-मनोज मेहरोत्रा एवं प्रीति सिंह-तीरथ सिंह रहे। हवन-पूजन मंदिर के प्रबंधक/पीठाधीश पं- संदीप मिश्रा द्वारा विधिवत संपन्न कराया गया। तदोपरांत िऽचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर डॉ- दीपिका गुड़िया आत्रेय, अलका पाल, संदीप सहगल, राजू सेठी, राकेश कुमार रॉकी, मलखान सिंह, सोनू सागर, राजन शर्मा, अशोक मलिक, चांदनी मिश्रा व ऋचा आदि उपस्थित रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
