काशीपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आज काशीपुर के महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित हुए जहाँ पर डीजल पेट्रोल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला फूंका तथा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.. केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल और सीएनजी की बढ़नी कीमतों को लेकर कहा कि सरकार नीट के पेपर लीक होने के चलते मुद्दा भड़काने के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों मैं वृद्धि की गई है, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने कहा कि डीजल और पेट्रोल की बड़ी कीमतों में आम जनता के जीवन पर चोतरफा सरकार ने डाका डाला है जहां ट्रांसपोर्ट के रेट डीजल के महंगे होने से बढ़ेंगे वहीं प्रत्येक बाजार में मिलने वाली वस्तु है की कीमतें भी बढ़ेगी उन्होंने कहा किया अचानक हुई मूल्य वृद्धि से आम जनता महंगाई की मार झेल रही थी.. अब ओर महंगाई की भंवर में जनता फस जाएगी उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव के संपूर्ण होने के बाद केंद्र सरकार जिस प्रकार से पहले गैस सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी कर चुकी है, दूसरा नीट परीक्षा का पेपर जो लीक हुआ है लाखों छात्र छात्रों का भविष्य सरकार ने खराब किया है उसका ध्यान भटकाने के लिए सरकार महंगाई का तीर चला कर अपनी नाकामियों को छुपा रही है। इस मौके पर दर्जनों सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
