किसान विकास क्लब की मासिक बैठक में कई प्रकार की चर्चा

काशीपुर। नवीन कृषि मंडी के गेस्ट हाउस में किसान विकास क्लब की मासिक बैठक क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालन हास्य कवि संजय राजपूत द्वारा किया गया।बैठक में सर्वप्रथम महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर किसान विकास क्लब एवं भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी द्वारा उनके फोटो पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप रूप में आए जिला उधम सिंह नगर के मुख्य कृषि अधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह यादव ने किसानों को प्रदेश सरकार में चल रही नवीनतम योजनाओं की विस्तृत जानकारी किसानों को दी। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर देते हुए किसानों से कहा कि अगर कोई दुकान दार या सोसाइटी आपको खाद के साथ जबर्दस्ती अन्य कृषि संबंधी दवाई देता है या डुप्लीकेट खाद या दवाई देता है तो उन्हें लिखित रूप में तुरंत सूचित करें। वह उसपर तुरंत कार्यवाही करेंगे। किसानों ने डॉ0 यादव की कार्यशैली पर सराहना की। बैठक के बाद डॉ0 यादव ने लालपुर गांव में ज्ञानी प्रकट सिंह की मक्का का निरीक्षण किया। बैठक में सवाना सीड के क्षेत्रीय प्रबंधक कुलदीप सिंह ने धान की सीधी बिजाई फुल पेज तकनीक के बारे में किसानों को जानकारी दी। जिससे दो किस्में फुल पेज सवाना 134 में फुल पेज सवाना 127 के साथ वजीर नामक खरपतवार नाशक का उपयोग करने की सलाह दी। इसमें बीज की मात्र 7 किलो प्रति एकड़ है। सीधी बिजाई करने से किसानों को लेबर 30», पानी, डीजल की बचत होती है, खर्चा कम होता है। कार्बन उत्सर्जन कम होता है। तथा मिट्टी की उर्वरक क्षमता बनी रहती है। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुऽ रवि सिंह, पूर्व चीफ इंजीनियर सुभाष गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद हसन, टीका सिंह सैनी, क्लब के सचिव श्वेतांशु चतुर्वेदी, बलजिंदर सिंह संधू, हिरदेश चौहान, कल्याण सिंह, पंतनगर से आई छात्रएं तेजस्विनी कांडपाल, भूमिका तिवारी, दीक्षा रावत, लक्ष्मीकांत शर्मा, सुरेंद्र सिंह सुभाष चौधरी, चौधरी सत्यपाल सिंह, सरफराज हुसैन सत्यपाल सिंह संजय रावल, रमेश सपरा आदि उपस्थित थे। बैठक में पूर्व चीफ ई0 सुभाष गुप्ता को सम्मानित भी किया गया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment