काशीपुर। पुलिस ओर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम नेदेह व्यापार की शिकायत पर प्रिया माल में स्पा सेंटर पर छापा मारा। तीन स्पा सेंटरों में दो बंद मिले, जबकि तीसरे स्पा सेंटर में छापे के समय कोई ग्राहक नहीं मिला। चर्चा है कि स्पा सेंटर संचालकों को छापे की पहले ही सूचना हो गई थी। यहीं कारण है कि सुबह नौ से देर रात तक गुलजार रहने वाले स्पा सेंटर छापे के समय पर बंद मिले। निरीक्षक मंजू पांडे ने टीम के साथ मॉल में छापा मारा। टीम डेढ़ घंटे तक स्पा सेंटर में जमी रही। महाराणा प्रताप चौक के समीप स्थित प्रिया माल में खुले मिले तीसरे स्पा सेंटर के स्वामी का सत्यापन न होने से पुलिस से 10 हजार का चालान किया। वहीं, छापे से पूर्व दो स्पा सेंटर के कर्मचारियों के सेंटर बंद करके अन्यत्र चले जाने से पुलिस की कार्रवाई को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही हैं। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार करने वालों के– विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
