पुलिस की सूझबूझ से लापता युवती प्रयागराज से सकुशल बरामद

काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई युवती को पुलिस ने प्रयागराज से सकुशल बरामद कर लिया। यहां बता दे की बीती 7 मई को आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम गिन्नीखेड़ा निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री को ग्राम बांसखेड़ा निवासी आलम पुत्र मोबिन बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने सुरागरसी पतारसी करते हुए युवती व युवक को प्रयागराज से सकुशल बरामद कर लिया गया है। वहीं पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है। पुलिस टीम में एएसआई दीपक चौहान व कांस्टेबल हरीश नेगी रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment