काशीपुर। पुलिस ने गौकशी के एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पर चलाए जा रहे अभियानो के क्रम में आईटीआई कोतवाली पुलिस ने गौकशी के मामले में वांछित चल रहे ग्राम चकलोहरा थाना भगतपुर जनपद मुरादाबाद निवासी शादाब अली पुत्र शकील को जसपुर खुर्द से गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह राठौर, पैगा चौकी इंचार्ज जसविंदर सिंह, एएसआई दीपक चौहान व कां- सुरेंद्र कांबोज रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
