काशीपुर। नगर क्षेत्र के कटोराताल नई बस्ती में आज सुबह 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पता चला है कि आज सुबह करीब 7-30 बजे इरफान अली ने डायल 112 पर सूचना दी कि उसके 17 वर्षीय भतीजे मुरसलीन उर्फ अनस पुत्र इमरान अली निवासी कटोराताल नई बस्ती ने फांसी लगा ली है। सूचना पर एसएसआई नवीन बुधानी, चौकी प्रभारी मीना रावत और एसआई गणेश पांडे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देखा कि परिजनों द्वारा शव को नीचे उतार दिया गया था। मृतक के गले पर फंदे का निशान मिला, जबकि शरीर पर अन्य कोई चोट के निशान नहीं थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि किशोर का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
