देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया। आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान नेशनल ओलंपियाड में सफलता प्राप्त करने वाले उत्तराखंड के आठ छात्रों को भी सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की पहल सराहनीय है, जो युवा प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने उत्तराखंड board परीक्षा में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विशेष रूप से बेटियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रयास कर रही है, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
