केदारनाथ धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, यात्रा ने पकड़ी रफ्तार

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा में इस वर्ष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या से तीर्थाटन और पर्यटन गतिविधियों को गति मिली है, वहीं स्थानीय कारोबारियों और बदरी-केदार मंदिर समिति की आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो रही है।भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। कपाट खुलने के पहले ही दिन करीब 38 हजार श्रद्धालु धाम पहुंचे थे। इसके बाद से लगातार बड़ी संख्या में भक्त बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 25 हजार श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं।धूप, बारिश और ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हो रही है। भक्त घंटों लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। यात्री पैदल मार्ग के अलावा घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी, पालकी और हेली सेवा के माध्यम से भी केदारनाथ पहुंच रहे हैं।स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या में और तेजी आई है। प्रशासन और शासन स्तर पर यात्रा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।यदि वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा से पहले के आंकड़ों पर नजर डालें तो पूरे यात्रा सीजन में भी यात्रियों की संख्या छह लाख के पार नहीं पहुंचती थी। हालांकि वर्ष 2019 के बाद से हर साल यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बार यात्रा के शुरुआती दिनों में ही रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंच चुके हैं।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment