देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए राशन कार्ड से जुड़ी तमाम सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल कर दिया है। सरकार की स्मार्ट पीडीएस योजना के तहत नया पोर्टल शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से लोग अब घर बैठे ही राशन कार्ड से संबंधित जरूरी कार्य आसानी से कर सकेंगे।नई व्यवस्था का उद्देश्य राशन कार्ड सेवाओं को सरल, पारदर्शी और सुरक्षित बनाना है। इसके तहत अब लोगों को नए राशन कार्ड बनवाने, नाम जोड़ने या अन्य सुधार कराने के लिए ब्लॉक और जिला पूर्ति कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अधिकांश सेवाएं डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी।सरकार का मानना है कि इस पहल से लोगों का समय बचेगा और सरकारी दफ्तरों में भीड़ कम होगी। साथ ही पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होने से आम नागरिकों को सुविधा मिलेगी।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
